दि‍ल्‍ली के रोहिणी कोर्ट में दिन दहाड़े गोलीबारी, गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी की मौत, फायरिंग दो अपराधी की मौत

हैदराबाद : दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को दिन दहाड़े गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में एक बड़े अपराधी गैंगस्टर और दो अपराधी मारे गये हैं। मीडिया में खबरों के मुताबिक़ गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी मारा गया है।

गैंगस्टर गोगी पर गोली चलने के बाद सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग की। इस फायरिंग दो हमलावरों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर वकीलों की पोषाक पहनकर कोर्ट में दाखिल हुए थे। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक महिला वकील समेत तीन व्यक्ति घायल हो गये हैं। दिल्ली पुलिस ने इस गोलीबारी घटना की पुष्टि की है।

रोहिणी कोर्ट में काम करने वाले एक व्यक्ति ने मीडिया को बताया, “बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा वकीलों को यूनीक आईडी दिए जाने चाहिए ताकि कोर्ट में एंट्री पर ही सभी की चैकिंग की जा सके।”

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मीडिया से कहा, “जब गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए लाया जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों हमलावर मारे गये। उनमें से एक अपराधी के सिर पर 50 हज़ार रुपये का इनाम रखा है।”

बताया गया है कि गोगी को पिछले साल मार्च में उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस वक्‍त गोगी पर दिल्ली में 4 लाख और हरियाणा में 2 लाख का इनाम घोषित किया था। हरियाणा पुलिस ने यह इनाम रागिनी गायिका हर्षिया दहिया मर्डर केस में रखा था। गोगी गैंग की टिल्‍लू गैंग से पुरानी दुश्‍मनी चल रही है।

इसके चलते कई सालों से दोनों के बीच गैंगवार जारी है। सुनील उर्फ टिल्लू और गोगी गैंग के बीच दुश्मनी के चलते अब तक 25 से ज्‍यादा लोग मारे जा चुके हैं। ताजपुरिया गांव के रहने वाले टिल्लू और अलीपुर गांव के गोगी के बीच कभी पक्के दोस्ती थे। मगर कुछ कारणों से दोनों के गैंग अलग हो गये। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X