“ओ डियर दीपक… अमेरिकन डोनर तुम्हें किनारे कर देंगे”… अभिजीत पर अमेरिकन गायिका मैरी मिलबेन की सनसनीखेज पोस्ट, पढ़ें दोनों के सवाल और जवाब…

हैदराबाद/अमेरिका: कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके पर अमेरिकन सिंगर मैरी मिलबेन ने एक्स पर सनसनीखेज पोस्ट किया है। ऐसा गायिका ने आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिकन डोनर चंदा दे रहे हैं। सिंगर मैरी ने आह्वान किया कि देशभक्त भारतीय युवा सीजेपी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें। साथ ही यह भी आरोप लगया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का विरोध करने वाले सीजेपी को चंदा दे रहे हैं। सीईसी के इस्तीफे की मांग के साथ कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में आंदोलन कर रही है। ऐसे समय में अमेरिकन गायिका के इस पोस्ट को लेकर राष्ट्रीय मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हुए हैं।

सिंगर मैरी मिलबेन

अमेरिकन सिंगर के आरोपों के बारे में इकोनॉमिक टाइम्स ने एक लेख लिखा और एक्स पर पोस्ट किया। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दिपके ने सवाल किया कि अपने ही लोगों को अपमानित करने के लिए मोदी क्यों अमेरिकनों का समर्थन मांग रहे हैं? दिपके ने पोस्ट किया- “भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए विदेशियों को किसने हक दिया? हमारी समस्याओं को सुलझाने की क्षमता हमें है। हमारे देश के मामलों में विदेशियों के दखल देने की जरूरत नहीं है”।

यह भी पढ़ें-

जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी यात्रा के दौरान सिंगर मैरी मिलबेन से भेंट का ‘सुंदर दृश्य‘

सीजेपी संस्थापक द्वारा की गई इस पोस्ट का अमेरिकन गायिका मिलबेन ने जवाब दिया। अमेरिकन सिंगर ने एक्स पर पोस्ट किया- “ओ डियर अभिजीत दिपके.. सत्य हर किसी को मुक्ति देता है। तुम जब जीत हासिल नहीं कर पाते तब ये अमेरिकन डोनर तुम्हें पलों में किनारे कर देंगे। तुम जीत हासिल नहीं कर पाओगे। क्योंकि गैर-कानूनीपन कभी जीतता नहीं है। इसके बजाय अमेरिका में पूरी की पढ़ाई को, तुम्हारी प्रतिभा को अच्छे के लिए उपयोग करो। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठकर बात करो, भारत देश की प्रगति के लिए काम आने वाली आवाज बनो। प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकनों के समर्थन की जरूरत नहीं है। उनके साथ 1.5 बिलियन भारत के नागरिक खड़े हैं। 25 साल वे उनके समर्थन में हैं। 12 साल से वे प्रधानमंत्री हैं। लगातार तीन बार जीते हैं। 2029 में भी एक बार फिर सत्ता में आने वाले हैं। यही असली सच है”।

बीजेपी और आरएसएस की नींद हराम करने वाला दीपके

दूसरी ओर अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया। उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि सभी लोग 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे। ये लोग मुझे भी जेल में डाल सकते हैं। हालांकि मुझे इसकी परवाह नहीं है। इसी क्रम में एयरपोर्ट से दिपके बाहर निकलते समय भीड़ उन पर चिल्लाने लगी। एक यात्री ने कहा, “क्यों देश को खराब कर रहा भाई।” इस पर दीपके ने बस थम्स अप का इशारा किया और चुपचाप चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar