हैदराबाद: बीआरएस वर्किंग प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री केटीआर का नया लुक अब राजनीतिक हलकों में दिलचस्प चर्चा का कारण बन गया है। अब तक ज्यादातर क्लीन शेव में दिखाई देने वाले केटीआर इस बार दाढ़ी बढ़ाकर दिखने से बीआरएस कार्यकर्ता और केटीआर फैंस फुल जोश में दिख रहे हैं। इस बार हैदराबाद में अपने निवास से बाहर आए तो दाढ़ी के साथ दिखे, जिसे देखकर सब आश्चर्य चकित हो गए।

इसी क्रम में ही सोशल मीडिया पर अब पूरी तरह केटीआर के नए लुक से जुड़े फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में ही रामगुंडम में आयोजित ‘सिंगरेनी श्रमिक गर्जन’ के लिए निकले केटीआर के नए लुक को देखकर पार्टी कार्यकर्ता और प्रशंसक आश्चर्य जता रहे हैं। हालांकि इस बदलाव के पीछे कारण भी उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया। इस बारे में जवाब दिया कि ‘गोदावरीखनी जा रहा हूं, सिंगरेनी ही तो है! इतना तो होना ही चाहिए, नहीं तो चलेगा नहीं’।
रामगुंडम दौरे पर जाते समय करीमनगर क्षेत्र में पूर्व विधायक सतीश बाबू, गंगुला कमलाकर जैसे नेताओं के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए केटीआर ने यह टिप्पणी की। ‘क्या बात है.. दाढ़ी बढ़ा ली?’ गंगुला कमलाकर के पूछने पर..केटीआर ने बताया कि खुद गोदावरीखनी निवासी है। हम सिंगरेनी जा रहे हैं। इसलिए इतनी दाढ़ी होनी चाहिए। बीआरएस प्रशंसक इसे ‘मास लुक’ कहते हुए प्रशंसा कर रहे हैं तो विरोधी पार्टियों के कुछ नेटिजन आलोचना और ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
केटीआर ने सोशल मीडिया पर बताया कि हाल ही में खुद को बुखार से घर में ही आराम कर रहे हैं। उस समय उनके बाहर न आने पर राजनीतिक हलकों में गहरी चर्चा हुई। इस पृष्ठभूमि में कांग्रेस एमएलसी बलमूरी वेंकट केटीआर ने आरोप लगाया कि केटीआर ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया है। हालांकि इन आरोपों का बीआरएस नेताओं ने खंडन किया।
