साहित्य सेवा समिति: ‘सुगुणा पुरस्कार’ से सम्मानित हो गये पुरुषोत्तम कड़ेल, देवा प्रसाद मायला और सीताराम माने

हैदराबाद : सुप्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य सेवा समिति के तत्वाधान में एक भव्य पुरस्कार समारोह का आयोजन आरोग्य अस्पताल के प्रेक्षागृह में किया गया। इस अवसर पर डॉ एम रंगय्या के द्वारा प्रदत ‘सुगुणा पुरस्कार’ प्रदान किया गया। इस बार श्री पुरुषोत्तम कड़ेल, श्री देवा प्रसाद मायला और सीताराम माने को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ एम रंगय्या जी कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कादंबिनी क्लब की अध्यक्ष डॉ अहिल्या मिश्र जी मुख्य अतिथि रहीं है। उनके अलावा कार्यक्रम में डॉ दया कृष्ण गोयल, सुनीता लुल्ला, श्रुति कांत भारती, उमा सोनी, सूरज प्रसाद सोनी, मोहिनी गुप्ता, शिल्पी भटनागर, उमेश श्रीवास्तव और अन्य साहित्यकारों अन्य ने भाग लिया।

लगभग ढाई सालों के अंतराल के बाद यह पहला अवसर था जब नगर द्वय की साहित्य प्रेमी और कविगण सभागृह में उपस्थित रहे। प्रथम सत्र के पुरस्कार वितरण के बाद सभागृह में उपस्थित उपस्थित सभी कवियों ने कविताओं का पाठ किया और साहित्यिक वातावरण में इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X