हैदराबाद: डीजीपी सीवी आनंद ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसजेंडरों के नाम पर भीख मांगने और जबरन वसूली करने वाले गिरोहों पर लगाम लगाएंगे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में आया है कि हिजड़ों पर हाल में शिकायतें बढ़ रही हैं।

डीजीपी ने रविवार को X पर पोस्ट किया है कि इससे पहले चलाए गए स्पेशल ड्राइव की तरह ही एक बार फिर ड्राइव चलाकर हिजड़ों की गतिविधियों पर रोक लगाने का पुलिस विभाग ने फैसला किया है। “हाल के दिनों में ट्रांसजेंडरों पर शिकायतें ज्यादा देख रहा हूं। दरअसल, हैदराबाद सीपी रहने के दौरान ट्रांसजेंडरों के भीख मांगने के धंधों और जबरन वसूल करने की समस्या को रोकने के लिए हमने विशेष ड्राइव चलाया था। उसी तरह एक बार फिर ड्राइव चलाने का मैं सभी सीपी को आदेश देता हूं।
यह भी पढ़ें-
ट्रांसजेंडरों को सामान्य जीवन में लाने के लिए तेलंगाना सरकार प्रोत्साहित कर रही है। सीवी आनंद ने कहा कि हैदराबाद में ट्रांसजेंडरों को ट्रैफिक असिस्टेंट के तौर पर HYDRAA में नियुक्त किया।” वहीं, हैदराबाद में नकली हिजड़ों के माफिया पर उचित कार्रवाई करने को एक नेटिजन द्वारा पूछे गए सवाल पर सीवी आनंद ने यह प्रतिक्रिया दी है।

One thought on ““ट्रांसजेंडरों की जबरन वसूली पर स्पेशल ड्राइव: भीख मांगने और जबरन वसूली करने वाले गिरोहों पर लगाएंगे लगाम””