स्नेह सुगंध लेडीज़ क्लब : धूमधाम से मनाई साल की गोष्ठी

हैदराबाद: स्नेह सुगंध लेडीज़ क्लब ने नए साल की गोष्ठी का भव्य आयोजन किया। यहां पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रभा दूगड़ ने बताया कि स्नेह सुगंध लेडीज क्लब ने नववर्ष की शुरुआत में स्टेच्यू ऑफ इक्वलिटी में स्थित विष्णु भगवान के 108 मंदिरों के भव्य स्वरूप तथा श्री रामानुजाचार्य की विशाल प्रतिमा के दर्शन किए।

धनलक्ष्मी ग्रुप की हेमा केड़िया, मधु अग्रवाल, अंजू मुनोत, मंजू गाड़ोदिया, संगीता छल्लानी एवं रेखा सिंघल द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमा केड़िया ने सबका स्वागत करते हुए नववर्ष की बधाइयां दी।

मधु अग्रवाल ने थाट ऑफ़ द डे पढ़ा और नववर्ष सबके लिए मंगलमयी और कल्याणकारी की अपेक्षा की। सभी ने भव्य मंदिर के दर्शन किये और आनंद उठाया। अंत में अंजू मुनोत ने सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X