हैदराबाद : शहर के सरूरनगर स्टेडियम में भगदड़ मच गई। हाइड्रा (HYDRA) में 150 ड्राइवर की नौकरियों के लिए बेरोजगार भारी संख्या में पहुंच गए। हाइड्रा ने घोषणा की थी कि शनिवार और रविवार कार्यक्रम होंगे। इसके चलते इवेंट्स में भाग लेने के लिए बेरोजगारों की भारी भीड़ आने से भगदड़ हो गई।

हाल ही में हाइड्रा द्वारा जारी 150 ड्राइवर पदों की भर्ती प्रक्रिया भारी अव्यवस्था का कारण बन गई। ड्राइवर पदों के लिए राज्य के कोने-कोने से हजारों बेरोजगार युवा रविवार को सुबह 4 बजे से ही भारी संख्या में सरूरनगर स्टेडियम पहुंच गए। जबकि सिर्फ 150 पद हैं। अनुमान से भी ज्यादा हजारों लोग उमड़ पड़े। पूरा स्टेडियम बेरोजगारों से खचाखच भर गया।

घंटों तक लाइनों में इंतजार करने के बाद भी अधिकारियों की तरफ से सही व्यवस्था न होने पर बेरोजगारों ने नाराजगी जताई। पीने के लिए साफ पानी तक की व्यवस्था न होने से लाइन में खड़े युवाओं ने आयोजकों के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Also Read-
नौकरी के लिए जिलों से आकर भी अधिकारियों ने लापरवाही दिखाई, इस पर बेरोजगारों ने दुख जताया। तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाया। अभी उम्मीदवारों को टोकन देकर वापस भेजा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि टोकन में बताए गए समय पर आकर इवेंट्स में भाग लें।

