श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल : चप्पल बज़ार में महेश नवमी महोत्सव 15 जून को

हैदराबाद : श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल चप्पल बज़ार के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव आगामी 15 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को होटल ताजमहल नारायणगुडा में हुई पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महेश नवमी महोत्सव जैन भवन, ईडन बाग़, रामकोट में मनाया जाएगा। यहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंडल के मंत्री भरत जाजू ने बताया कि इस दौरान लेखा – जोखा पेश किया गया और यह तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

महोत्सव के अंतर्गत प्रातःकाल महारुद्राभिषेक तत्पश्चात ध्वजारोहण किया जाएगा। अल्पहार के साथ प्रातःकाल का कार्यक्रम समाप्त होगा। सभी कार्यक्रम कृष्णा ग्रन्डियूर, SVS हॉस्पिटल के बाजू गली में चप्पल बज़ार में होगा। सायंकाल को महेश नवमी महोत्सव का आयोजन महेश वंदना के साथ आरम्भ होगा। मुख्य अथिति के द्वारा समाज बंधुओं को संदेश दिया जाएगा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहभोज के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी। सायंकाल के सभी कार्यक्रम जैन भवन, ईडन बाग़ रामकोट में होगा। इस दौरान सभी स्वजातीय बंधुओ से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया। आज की बैठक का धन्यवाद ज्ञापन अमर जाजू ने दिया।

यह भी पढ़ें-

इस मौके पर मंडल के सदस्य कैलाश काबरा, भरत जाजू, प्रदीप चाण्डक, श्यामसुन्दर राठी, सुरेश बंग, वेणुगोपाल बंग, श्याम मोदानी, जगदीश काकाणी, आनंद भराडिया, मुरलीधर अट्टल, घनश्याम लोया, राजेन्दर धूत, प्रदीप जाजू, ओमप्रकाश जाजू, जगदीश भराडिया, वासुदेव सोनी, शैलेश सोनी, घनश्याम चाण्डक, महेश असावा, भिकमचंद तापड़िया, मुरलीमनोहर सारडा, आनंद सोनी, उमेश असावा, जुगलकिशोर मूंदड़ा, पुरषोत्तम डागा, श्रीगोपाल मूंदड़ा, रामचंदर झंवर, अजय दरक, अनंत काबरा, सुरेश झंवर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X