तेलंगाना में ओमिक्रॉन के पसरते पांव, सात नए मामले दर्ज

हैदराबाद: तेलंगाना में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। तेलंगाना में ओमिक्रॉन के सात नए मामले सामने आए हैं। इसक साथ ही अब तक तेलंगाना में कुल 63 मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि ओमिक्रॉन संक्रमितों में से एक निजी अस्पताल में डायलिसिस तकनीशियन है। एक गर्भवती महिला और एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी हैं। हैदराबाद में ट्रेवल हिस्ट्री नहीं वाले तीन लोग ओमिक्रॉन संक्रमित होना चिंता का विषय हैं।

ओमिक्रॉन संक्रमित लोगों में से 46 अन्य देशों आये हैं। इनमें चार की पहचान प्राथमिक संपर्कों के रूप में की गई है। अधिकारियों ने कहा कि 63 रोगियों में 14 को दूसरी वैक्सीन खुराक का टीका लगाया गया है, जबकि 46 को टीका नहीं लगाया गया है।

इसी क्रम में तेलंगाना सरकार ने शराब की दुकान, बार, पब और नए साल के जश्न से जुड़े विशेष आयोजनों को विशेष अनुमति दी है। 31 दिसंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक शराब की दुकान, बार, पर्यटन बार,और विशेष कार्यक्रम देर रात तक 1 बजे तक खुले रखने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X