मेजर ध्यानचंद एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026 के लिए इन प्रोफेसरों एवं फिजिकल डायरेक्टरों का चयन, पढ़ें कार्यक्रम और वक्ताओं का विवरण

हैदराबाद : तेलंगाना मेधावुला फोरम (तेलंगाना इंटेलेक्चुअल्स फोरम) की राज्य शाखा के तत्वावधान में 29 अगस्त को सुबह 10 बजे बशीरबाग स्थित प्रेस क्लब ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026 प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना मेधावुला फोरम की राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि तेलंगाना राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों एवं फिजिकल डायरेक्टरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।

पुरस्कार के लिए चयनित
प्रोफेसर आर. सुनील कुमार — डीन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एवं प्रिंसिपल, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, उस्मानिया यूनिवर्सिटी।
डॉ. करिगा अनिता — फिजिकल डायरेक्टर, सरकारी डिग्री कॉलेज, हयातनगर एवं राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी।
डॉ. आर. मुरली — असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल एजुकेशन, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी।
डॉ. बी.आर. नेत — असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल एजुकेशन, तेलंगाना यूनिवर्सिटी।
डॉ. बट्टू वेंकन्ना — एसोसिएट प्रोफेसर, बी.आर. एवं बीजीएनआर सरकारी आर्ट्स एंड साइंस डिग्री कॉलेज।
डॉ. पी. सुप्रिया — फिजिकल डायरेक्टर एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी, सरकारी डिग्री कॉलेज, बेगमपेट।
डॉ. ए. सिद्धार्थ — असिस्टेंट डायरेक्टर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद।
डॉ. सी. संदीप रेड्डी — असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल एजुकेशन, लोयला अकादमी डिग्री एवं पीजी कॉलेज, अलवाल, सिकंदराबाद।
मेजर डी. जयसुधा — फिजिकल डायरेक्टर एवं एनसीसी ऑफिसर, कस्तूरबा डिग्री एवं पीजी कॉलेज।
मेजर के.ए. शिवप्रसाद — अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं एनसीसी/खेल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं।

Also Read-

राजनारायण यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में जस्टिस चंद्रकुमार, तेलंगाना हायर एजुकेशन के वाइस चेयरमैन प्रोफेसर इटिकला पुरुषोत्तम, उस्मानिया यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर प्रोफेसर के. दीप्ल तथा शिक्षाविद सादुला मधुसूदन संबोधित करेंगे। उन्होंने जन सामान्य से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाये।

2 thoughts on “मेजर ध्यानचंद एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026 के लिए इन प्रोफेसरों एवं फिजिकल डायरेक्टरों का चयन, पढ़ें कार्यक्रम और वक्ताओं का विवरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X