नेपाल बाढ़: हैदराबाद से गए वो 140 लोग कहां हैं? परिजन चिंतित, ये हैं हेल्पलाइन…

हैदराबाद: अचानक आई बाढ़ ने नेपाल को तबाह कर दिया है। इस बीच हैदराबाद के एक प्राइवेट एजेंसी के जरिए नेपाल गए 140 तेलुगु यात्रियों का पता न चलने से उनके परिवार वाले बेहद चिंतित हैं।

दरअसल, शहर की एजेंसी के जरिए कुल 156 यात्री कैलाश मानसरोवर, नेपाल यात्रा पर गए थे। उनमें से 16 लोग तबीयत खराब होने के कारण ठहरे हुए कमरों में ही रह गए, जबकि बाकी 140 यात्री घूमने के लिए बाहर गए थे।

आज सुबह नेपाल-तिब्बत सीमा के पास के इलाके भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक आई भारी बाढ़ के कारण सड़कें तथा पुल बह गए। इससे संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और बाहर गए यात्रियों से संपर्क टूट गया।

Also Read-

ऐसी जानकारी मिली है कि तबीयत खराब होने से कमरों में ही रह गए 16 यात्री सुरक्षित जगह पर हैं, जबकि बाहर गए 140 लोगों की मौजूदा स्थिति पर स्पष्टता आनी बाकी है। इस मामले में इंडियन एम्बेसी और नेपाल सुरक्षा बल घटनास्थल पर हेलिकॉप्टरों के जरिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य कर रहे हैं।

अधिकारियों ने पीड़ितों के परिवारों को मदद के लिए नेपाल एम्बेसी हेल्पलाइन नंबरों पर अधिक जानकारी और सहायता के लिए: 9779851316807 या 9779709107500 संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X