प्रोफेसर श्रीमती बी. विजया सावित्रीबाई फुले एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित, किया यह आह्वान

हैदराबाद : तेलंगाना मेधावी फोरम की राज्य इकाई के तत्वावधान में उस्मानिया विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग की एचओडी एवं ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स की निदेशक प्रोफेसर श्रीमती बी. विजया को सावित्रीबाई फुले एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बी. विजया ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, विकास और अधिकारों के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान त्यागमयी विभूति सावित्रीबाई फुले थीं। वे शनिवार को सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर तेलंगाना मेधावियों के फोरम की राज्य इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “महिला अधिकार ही मानव अधिकार हैं” का नारा सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले ने ही दिया था।

तेलंगाना मेधावियों के फोरम की राज्य इकाई के अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 22 वर्षों से महिलाओं की शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रेरणा स्रोत ‘शिक्षा की जननी’ क्रांतिकारी ज्योति सावित्रीबाई फुले रही हैं।

इस दौरान उस्मानिया विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एल. अशोक कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सावित्रीबाई फुले के जीवन को आदर्श मानकर शिक्षा के प्रसार हेतु सक्रिय रूप से प्रयास करें।

Also Read-

कार्यक्रम में तेलंगाना मेधावियों के फोरम के राज्य प्रधान महासचिव डॉ. मोहम्मद अख्तर अली, उस्मानिया विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर एम. ए. हमीद, अन्य प्रोफेसरगण, शिक्षाविद् एवं छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोफेसर बी. विजया को पुष्पमाला, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X