तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, लॉरी के चपेट आई लड़की के हो गये दो टूकड़े

हैदराबाद : तेलंगाा के पेद्दापल्ली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी। रेत की लॉरी उसके ऊपर से चले जान के कारण शरीर चकनाचूर हो गया। लड़की के शरीर के दो टूकड़े हो गये। यह दृश्य देखने वालों को विचलित कर दिया। सड़क हादसा पेद्दापल्ली मंडल के राघवपुर बस स्टैंड के पास रविवार शाम को हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, पेद्दापल्ली शहर के कमानवाड़ा निवासी प्रज्ञा (22) राघवपुर में अपने रिश्तेदारों के घर गई थी। पेद्दापल्ली के लिए वापस जाते समय सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मंथनी से आ रही रेत की लॉरी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।

लॉरी के नीचे गिरने जाने से लड़की का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X