त्यौहार पर टीएसआरटीसी की खुश खबर, यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा अतिरिक्त किराया

हैदराबाद : टीएसआरटीसी के एमडी वीसी सज्जनार ने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान चलने वाली बसों के लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जाएगा। इतना ही नहीं, इसके बाद भी तेलंगाना में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पिछले पांच दिनों में राज्य भर में 1.30 करोड़ यात्रियों को टीएसआरटीसी ने सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाया है।

सज्जनार ने आगे कहा कि बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य से त्योहार के दौरान आरटीसी सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरटीसी में यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा दिखाई गई सद्भावना ही संस्था की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान साबित होगा। सज्जनार ने सभी यात्रियों से आरटीसी बस में यात्रा कर सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचने का सुझाव दिया है।

आपको बता दें कि दशहरा मनाने के लिए लाखों लोग अपने-अपने गांव पहुंच रहे हैं। ज्यादातर लोग आरटीसी बसों में ही सफर कर रहे हैं। इसके चलते लगभग सभी बसें खचाखच भरे जा रहे हैं। इसी क्रम में आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 50 फीसदी किराया अधिक वसूल कर रही है। इसके चलते आंध्र प्रदेश जाने वाले यात्री टीएसआरटीसी में जाना पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X