तेलंगाना : छात्राओं को चूहों ने काटा, बीजेपी ने की यह मांग

हैदराबाद: तेलंगाना में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों का हाल दिनबदिन बदतर होते जा रहे हैं। हाल ही बासरा ट्रिपल आईटी में छात्रों ने समस्याओं को लेकर लंबा आंदोलन किया। इतना ही नहीं आये दिन कहीं न कहीं छात्रों के साथ अन्याय होने और आंदोलन करने की खबरें आ रही है।

इसी क्रम में तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एक सरकारी बालिका गुरुकुल आवासीय विद्यालय में 10 छात्राओं को चूहों ने काटे जाने की खबर आई है। इसके चलते छात्रों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस खबर मिलते तेलंगाना बीजेपी ने इसके लिए प्रदेश की टीआरएस सरकार की आलोचना कर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की मांग की है।

प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय ने इस घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाये। उन्होंने सवाल किया कि बेशक हम में से कोई हमेशा जीवित नहीं रह सकता। मकर केसीआर की सरकार को छात्रों को तो कम से कम बचाना चाहिए। क्योंकि ये छात्र देश का भविष्य है। उन्होंने मांग की कि घायल छात्रों को तत्काल सुरक्षा, अच्छा भोजन और स्वस्थ पर्यावरण दें।

गौरतलब है कि तेलंगाना में इससे पहले भी अनेक घटनाएं हुई है। मार्च 2022 में वरंगल के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में मरीजों को चूहे काटने की घटना सामने आई थी। यह चूहे आईसीयू में घुस कर मरीजों को काटे थे। इसी तरह दिसंबर 2021 में रंगारेड्डी जिले के एक अन्य सरकारी आवासीय विद्यालय में नौ छात्रों को चूहों ने काटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X