साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय में ट्रांसजेंडरों के साथ गौरव दिवस, प्रतिभाशाली को दी गई नौकरी

हैदराबाद : साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के कार्यालय में सोमवार को ट्रांसजेंडरों के साथ गौरव दिवस (Pride Day) समारोह आयोजित किया गया। ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए साइबराबाद कमिश्नरेट क्षेत्र में पहली बार ट्रांसजेंडर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

इसी के तहत तीन प्रतिभाशाली ट्रांसजेंडरों को नौकरी दी गई और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गये। इस कार्यक्रम में विभिन्न पेशे और व्यवसायों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले छह लोगों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 150 लोग शामिल उपस्थित थे।

इसके बाद पुलिस आयुक्त कार्यालय में गौरव दिवस के संदर्भ में गुब्बारे उड़ाये गये। इस मौके पर सीपी सज्जनार ने हेल्पडेस्क चलाने वाले पुलिस कर्मियों, महिला पुलिस और उनकी प्रतिभा को पहचानने और सहयोग करने वाले संगठनों की सराहना की।

सीपी ने कहा कि तेलंगाना पुलिस और साइबराबाद पुलिस ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीपी ने ट्रांसजेंडरों से स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X