आर्य समाज के कार्यकर्ता सोमनाथ शर्मा की स्मृति में शांति सभा आयोजित, वक्ताओं ने किया सेवाओं को याद

हैदराबाद : आर्य समाज के कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोमनाथ शर्मा की स्मृति में शांति सभा का आयोजन मलकपेट स्थित दयानंद भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के आर्य समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी, सोमनाथ के परिजन, मित्र और परिचितों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सबसे पहले हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद संस्मरण सभा आयोजित की गई।

इस स्मृति सभा में वक्ताओं ने सोमनाथ शर्मा की सेवाओं को याद किया। साथ ही संकल्प लिया कि उनके दिखाये गये मार्ग पर चले और अधुरें कार्यों को पूरा करें। यही शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पण्डित गंगाराम स्मारक मंच के चेयरमैन भक्तराम, आर्य कन्या विद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रदीप जाजू, रामचन्द्र राजू, डॉ प्रताप रूद्र, श्रुतिकांत भारती, डॉ धर्म तेजा, के राजन्ना और अन्य मौजूद थे। गौरतलब है कि शुक्रवार को अस्वस्थता के चलते सोमनाथ शर्मा का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X