हैदराबाद : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति’ ने साहित्यकार सरिता दीक्षित को ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से सम्मानित किया। सरिता दीक्षित बिरला ओपन माइन्ड्स स्कूल, हैदराबाद में कार्यरत हैं और साहित्य लेखन में भी सक्रिय हैं।

समिति ने हिंदी के प्रति उनके प्रेम, समर्पण एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुकी संस्था बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजी.) के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी तथा संरक्षक व अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें-
इस संदर्भ में हैदराबाद के साहित्यकार, हितैषी और शुभचिंतकों ने सरिता दीक्षित को बधाई दी है। उन्होंने भविष्य में भी अनेक सम्मान और पुरस्कार हासिल करके हैदराबाद शहर का नाम रोशन करेगी ऐसी अपेक्षा व्यक्ति की है।
