अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस को नहीं बड़ी सफलता, फिर भी पकड़ा गया एक और संदिग्ध, 35 टीमें…

मुंबई : अभिनेत सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। फिर भी 35 टीमें हमलावर की तलाश कर रही है। इसी बीच एक और संदिग्ध पकड़ा गया है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पुलिस संदिग्ध को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई है और पूछताछ कर रही है।

मालूम हो कि सैफ पर हमले को 60 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस को एक सुराग तक हाथ नहीं लगा है। पुलिस 35 टीमें बनाकर संदिग्ध आरोपी की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि सैफ पर 15 जनवरी की रात ढाई बजे हमलावर ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया था। अगले दिन मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा फरार था। पुलिस तुरंत ही जांच में जुट गई थी और अब 60 घंटे बाद एक और संदिग्ध हिरासत में लिया गया है।

Also Read-

हालांकि, यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि यह कौन है, क्‍या यह वही हमलावर है? इसको लेकर अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। 17 जनवरी को भी शाहिद नाम के एक शख्‍स को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया था। बाद में पता चला कि उसका इस केस से कोई लेना देना नहीं है।

अब तक पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं, उनमें एक संदिग्ध बांद्रा पुलिस स्टेशन के आसपास घूमते और फिर रेलवे स्टेशन पर देखा गया। वहीं सैफ पर हमले से चार दिन पहले उसने वर्सोवा में एक घर में जूते चुराए थे। सैफ पर हमले के बाद उसने रेलवे स्टेशन पर एक दुकान से हेडफोन खरीदा। पुलिस मान रही है कि शायद हमलावर मुंबई से फरार हो चुका है या फिर आसपास के आसपास छुपा है। फिर भी यह सब अटकलें हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X