NTPC रामागुंडम की अतिरिक्त महाप्रबंधक विजया लक्ष्मी मुरलीधरन हिंदी साहित्य भारती गौरव सम्मान से सम्मानित

हैदराबाद : एनटीपीसी रामागुंडम की अतिरिक्त महाप्रबंधक (एचआर) विजया लक्ष्मी मुरलीधरन को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हिंदी साहित्य भारती गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

यह सम्मान कार्यक्रम 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश के झांसी के दीन दयाल सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विजया लक्ष्मी मुरलीधरन को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम और फल भेंट किए गए।

हिंदी के संवैधानिक गौरव को राजभाषा के रूप में स्थापित करने की दिशा में उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए विजया लक्ष्मी मुरलीधरन को यह पुरस्कार दिया गया है।

मुरलीधरन ने बिजली संयंत्रों और एनटीपीसी कॉर्पोरेट संस्कृति जैसे तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी कार्यों का पूर्ण प्रचार किया गया। साथ ही कर्मचारियों को हिंदी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवस पर एनटीपीसी रामागुंडम के मुख्य महाप्रबंधक (आर एंड टी) सुनील कुमार और रामागुंडम के अन्य सदस्यों ने विजया लक्ष्मी मुरलीधरन को हार्दिक बधाई दी है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X