तेलंगाना : जगित्याल जिले के ताटिपेल्ली गुरुकुल स्कूल के नौ छात्र कोरोना पॉजिटिव, माता-पिता चिंतित

हैदराबाद : तेलंगाना के जगित्याल जिले में एक बार फिर कोरोना से हड़कंप मच गया है। मल्याल मंडल के ताटिपेल्ली गुरुकुल स्कूल के नौ छात्र कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। एक ही स्कूल के नौ छात्र कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण अन्य छात्रों के माता-पिता चिंतित हैं।

इसी क्रम में स्कूल संचालकों ने कहा है कि समय-समय पर कक्षाओं का सैनिटाइज किया जा रहा है। अन्य छात्रों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है।

दूसरी ओर जगित्याल शहर के कृष्णानगर के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का एक छात्र कोरोना संक्रमित हो गया। इसके चलते स्कूल के संचालकों ने सातवीं कक्षा को बंद कर दिया है। अन्य कक्षाएं हमेशा की तरह संचालित की जा रही हैं। इसके चलते छात्रों के अभिभावक परेशान हैं।

इस बीच तेलंगाना में बिना मास्क वालों को एक हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला लिया है। अगर कोई मास्क नहीं पहनता है तो प्रवर्तन अधिकारी एक रुपये जुर्माना लगाएंगे। तेलंगाना के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक श्रीनिवास राव ने मीडिया से कहा कि अधिकारी एक हजार रुपये का जुर्माना लगायेंगे।

श्रीनिवास राव ने जोर देकर कहा, “अगर वैक्सीन नहीं ली है तो आपके प्राण आप ही लिये जैसा होगा। वैक्सीन के साथ मास्क भी पहनना चाहिए। वैक्सीन से ज्यादा शक्तिशाली मास्क है। मास्क नहीं पहनने पर 1,000 रुपये का जुर्माना आज से फिर से लागू किया गया है।”

स्वास्थ्य निदेशक ने कहा, “सभी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। वैक्सीन सर्टिफिकेट की भी जांच की जाएगी। इसलिए आपको अपने टीके का प्रमाण पत्र अपने फोन पर या एक हार्ड कॉपी के साथ रख लेनी चाहिए। चेकिंग कहीं भी हो सकती है। इसे लेकर जल्द ही नये दिशानिर्देश जारी करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X