तेलंगाना : कर्ज से परेशान एक और युवा किसान ने की आत्महत्या

हैदराबाद : तेलंगाना में एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। नलगोंडा जिला निवासी युवा किसान कर्ज से परेशान होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, नलगोंडा जिले के अनुमुला मंडल के वीर्लगड्डा तांडा निवासी दीपावत जब्बार नायक और लक्ष्मी का तीसरा पुत्र लक्ष्मण (25) आईटीआई के साथ डिग्री की पढ़ाई भी पूरी की। लक्ष्मण का पिता जब्बार नायक लकवा हो गया। इसके कारण वह हिल-डूल नहीं सकता। इसके चलते लक्ष्मण ने खुद की एक एकड़ और चार एकड़ जमीन पट्टे पर ली और खेती करने लगा।

लक्ष्मण ने खेती के लिए लगभग 5 लाख रुपये तक कर्ज लिया। मगर फसल ठीक नहीं हुई। उसे कर्ज चुकाने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। कर्ज से परेशान लक्ष्मण ने 30 नवंबर की रात को घर में कीटनाशक पी लिया। यह देख परिजनों ने लक्ष्मण को नलगोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके कारण उसे वहां से निम्स ले गये। लक्ष्मण की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X