Crime News: NIA अधिकारियों का बड़ा तलाशी अभियान, महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त, तेलंगाना में दो गिरफ्तार

हैदराबाद : एनआईए अधिकारियों ने निजामाबाद जिले के आर्मूर शहर में तलाशी अभियान चलाया। एनआईए ने रविवार को आर्मूर शहर के जिरायतनगर में तलाशी ली। इस तलाशी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किये गये दोनों के बैंक खातों के संबंध में एनआईए अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। अधिकारियों को संदिग्ध लेन-देन के बारे में पता चला है। यह भी पता चला है कि एनआईए की जांच में विदेशों से पैंसा ट्रांसफर किया गया।

गिरफ्तार किये गये दोनों संदिग्धों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया। एनआईए की तलाशी के मद्देनजर पुलिस ने शहर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। कहा जा रहा है कि एनआईए अधिकारियों ने दोनों का आतंकवाद से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किया है।

यह भी खबर है कि एनआईए अधिकारियों ने केवल तेलंगाना में ही नहीं, बल्कि छह राज्यों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह छह राज्य हैं- मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी तलाशी ली। आतंकवाद के संबंधों के संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इन तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किये जाने की भी खबर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X