पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष से भेंट की, इस पर हुई चर्चा

हैदराबाद : रविवार को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्त राम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने बीजेपी के अध्यक्ष को हिंदी दिवस की बधाई दी।

इस दौरान मंच के अध्यक्ष ने उनके पिता की याद में लिखी गई पुस्तक ‘जीवन संग्राम – क्रांतिवीर पंडित गंगाराम वानप्रस्थी’ पुस्तक भेंट की। पुस्तक को देखकर बीजेपी के अध्यक्ष गदगद हो गये और पिता की ओर से हिंदी के लिए की गई सेवाओं को याद किया। इस संदर्भ में प्रतिनिधि मंडल के नेता और रामचंद्र के बीच आने वाले हैदराबाद मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई।

Also Read-

स्वतंत्रता सेनानी पंडित गंगाराम जी के नेतृत्व में हैदराबाद मुक्ति संग्राम के लिए की गई सेवाओं को भी याद किया। सभी ने हैदराबाद मुक्ति दिवस कार्यक्रम सफल बनाने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप जाजू, सत्यनारायण शर्मा, रणधीर सिंह, सतीश जाजू और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X