Crime News : कोत्तापल्ली में तनाव, सांत्वना देने गये विधायक पर विरोधियों ने किया हमला

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के द्वारका तिरुमला मंडल के जी कोत्तापल्ली गांव में शनिवार सुबह तनाव का माहौल रहा है। वाईएसआरसीपी नेता की गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद विधायक तलारी वेंकटराव सांत्वना देने गांव गये। इस दौरान विरोधी गुट के लोगों ने विधायक पर हमला करने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी गोदावरी जिले के तिरुमला मंडल के जी कोत्तापल्ली गांव के पार्टी अध्यक्ष गंजी प्रसाद की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसकी खबर मिलते ही गोपालपुरम के विधायक तलारी वेंकटराव मौके पर पहुंचे। इसी दौरान विरोधी गुट के लोगों ने विधायक पर हमला करने का प्रयास किया। यह देख पुलिस ने विधायक को बचाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने विधायक के चारों ओर घेरा बनाया और वहां से ले गये।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या मामले की जांच आरंभ कर दी है। हत्या व्यक्तिगत कारणों से की गई? या संपत्ति विवाद के कारण कई गई? या फिर राजनीतिक दुश्मनी के चलते गंजी प्रसाद की हत्या कर दी गई? इन कारणों पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X