MLA Horse Trading Case: जेल के बाहर आते ही रामचंद्र भारती और नंदकुमार गिरफ्तार, यह है मामला

हैदराबाद: तेलंगाना में राजनीतिक हड़कंप मचाने वाले टीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में रामचंद्र भारती, सिंहयाजी और नंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी लगभग 45 दिनों तक जेल में हैं। पिछले हफ्ते, अदालत ने तीन आरोपियों को जमानत दी।

इस मामले में A1 रामचंद्र भारती और A2 नंदकुमार हैं। इन दोनों को आज चंचलगुडा जेल से रिहा कर दिया गया। व्यक्तिगत हलफनामा और शुरिटी कोर्ट में दाखिल किये जाने के चलते जमानत की प्रति जेल पहुंच गये। इसके चलते दोनों आरोपियों को जेल अधिकारियों ने रिहा कर दिया।

बंजारा हिल्स पुलिस ने रामचंद्र भारती और नंदकुमार को जेल के बाहर आते ही गिरफ्तार किया। नंदकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी मामला और रामचंद्र भारती के खिलाफ नकली दस्तावेज मामला होने के कारण जेल के बाहर आते ही गिरफ्तार किया।

जेल के बाहर आते ही नंदकुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह पिछले 45 दिनों से जेल में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि बाहर क्या हो रहा है। मामले को पूरी तरह जानने के बाद ही इस पर बोलना उचित होगा। मीडिया से बात करने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

वहीं इस मामले के एक अन्य आरोपी सिंहयाजी को कल चंचलगुडा जेल से रिहा कर दिया गया। सिम्हयाजी के वकील ने नामपल्ली एसीबी की विशेष अदालत में ज़मानत मुचलके के साथ दो ज़मानतें जमा कीं थी। इसके चलते कोर्ट ने जमानत मंजूर किया। सिंहयाजी के वकील ने ये दस्तावेज चंचलगुडा जेल में जमा कराये। जेल अधिकारियों ने उनकी जांच की और बुधवार को उसे रिहा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X