भारतीय विरासत : सिकंदराबाद क्लब में भीषण आग, 20 करोड़ संपत्ति का नुकसान

हैदराबाद : सिकंदराबाद क्लब में भीषण आग लग गई। आग से करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। आग तड़के करीब तीन बजे लगी। क्लब पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया है। मेन बिल्डिंग पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। हादसे की वजह शॉर्ट सर्क्यूट बतााया जा रहा है। इसे जिमखाना क्लब नाम से जाना जाता है।

दमकल की सात गाड़ियां करीब तीन घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश की है। यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है। इस क्लब का निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान 1878 में लगभग 25 एकड़ के क्षेत्र में किया गया था। पांच हजार सदस्य हैं। सदस्यों को मात्र क्लब में प्रवेश दिया जाता है। इससे पहले सेना और गणमान्य व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाता था। इंनडोर और आउट डोर गेम है। होटल भी है। तीन सौ कर्मचारी कार्यरत है। शादियां भी होती थी।

इस क्लब को भारतीय विरासत स्थल के रूप में मान्यता दी गई है। 2017 में एक पोस्टल कवर भी जारी किया गया था। हालांकि, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X