Telangana: जान लेवा बना पतंग का मांझा धागा, एक मौत और एक की हालत चिंताजनक

हैदराबाद : तेलंगाना में पतंग उड़ाने के लिए बांधे गये मांझा धागे से गला कट जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। एक दर्दनाक हादसा मंचेरियाल जिले में और दूसरा कामारेड्डी में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगित्याल निवासी भीमय्या पत्नी के साथ बाइक पर मंचेरियाल राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रहे थे। मार्ग पर पतंग को बांधा हुआ मांझा धागा बाइक चालक को दिखाई नहीं दिया। इसके चलते मांझा धागे से उसका गला कट गया और सड़क पर ही गया। अधिक खून बह जाने से पत्नी के सामने ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का मुआवना किया और हादसे की जानकारी ली। मृतक की पहचान जगित्याल जिले के गोल्लापल्ली निवासी भीमय्या के रूप में की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

कामारेड्डी

दूसरा हादसा कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा शहर के शेखचंद होटल के पास घटी है। शहर के इस्लामपुर निवासी इजाज बाइक पर जा रहा था। शेखचंद होटल के पास आते ही पतंग को बांधा हुआ चीन मांझा धागा उसके गले को लिपट गया। इसके चलते वह नीचे गिर गया। इस हादसे में इजाज गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल इजाज को बांसवाड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। हालत बिगड़ जाने से उसे निजामाबाद अस्पताल भेज दिया है। पता चला है कि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X