कर्म का फल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मंचेरियाल निवासी राजेश जिम कोच नियुक्त

हैदराबाद : हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में हिस्सा लेने आ रहे है। इसी क्रम में तेलंगाना सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए मंचेरियाल (Mancherial) जिला निवासी को जिम कोच नियुक्त किया है।

तेलंगाना के खेल प्राधिकरण ने गुरुवार को मंचेरिलाय मुख्यालय निवासी गडपा राजेश को मोदी के तेलंगाना दौरे के दौरान ट्रेडमिल और जिम साइकिल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करते हुए आदेश जारी किया। राजेश वर्तमान में जिमखाना ग्राउंड में एथलेटिक कोच के रूप में कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति समारोह में भाग लेने के लिए नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को हैदराबाद पहुंचेंगे। मोदी दोपहर को बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से राजभवन के लिए रवाना होंगे। राजभवन से सड़क मार्ग से समारोह स्थल नोवोटेल होटल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 2 और 3 जुलाई को हैदराबाद में रहेंगे और राजभवन में मुकाम करेंगे। प्रधानमंत्री 4 जुलाई को सुबह आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X