किसी और से गर्लफ्रेंड की शादी, दुखी बॉयफ्रेंड ने लगा ली फंक्शन हॉल के पास आग और…

हैदराबाद: एक युवक ने एक लड़की से प्यार किया। लड़की ने भी उससे प्यार किया। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन लड़की की सगाई किसी और से हो गई। शादी भी हो गई। शादी की खबर मिलते युवक फंक्शन हॉल के पास गया और शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। यह घटना लंगरहाउस मुगल फंक्शन हॉल के पास गुरुवार रात को हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्रनगर निवासी शेख आश्वक (19) और स्थानीय निवासी गर्लफ्रेंड (19) के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

इसी बीच गर्लफ्रेंड के परिजनों को प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। उन्होंने लड़की की शादी किसी और से करने का फैसला किया। इसी क्रम में गुरुवार को लंगरहाउस मुगल फंक्शन हॉल में अन्य व्यक्ति से उसकी शादी कर दी।

आश्वक को जब उसके गर्लफ्रेंड के शादी के बारे में पता चला तो वह बहुत दुखी हो गया। फंक्शन हॉल के पास गया। केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। यह देख स्थानीय लोगों ने उसकी आग बुझाई और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X