हैदराबाद: प्यार करने वाली युवती के शादी का दबाव डालने पर प्रेमी ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बोरे में बांधकर फेंक दिया। इस घटना से बालापुर थाना क्षेत्र में सनसनी फैला गई।
आदिबट्ला एसीपी प्रदीप कुमार रेड्डी ने बताया कि स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के बिस्मिल्ला कॉलोनी के रहने वाले अहमद सलाम (21) एक फंक्शन हॉल में काम करता है। बिहार की रहने वाली रेहाना (21) भी उसी फंक्शन हॉल में काम करती थी। दोनों के बीच हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों एक ही घर में रहकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
रेहाना पिछले कुछ दिनों से सलाम पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। कल रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर सलाम ने प्रेमिका रेहाना पर चाकू से अंधाधुंध हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को बोरे में बांधकर ठिकाने लगाने की कोशिश करते समय सुबह 5 बजे 100 नंबर पर सूचना मिली।
Also Read-
प्रदीप कुमार रेड्डी और इंस्पेक्टर सुधाकर के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी सलाम फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
