यह हैं तेलंगाना के CM KCR: गुलाबी पगड़ी पहनकर गुरुद्वारे में की विशेष पूजा-अर्चना

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर बुधवार को अपने बिहार दौरे के दौरान काफी व्यस्त रहे है। केसीआर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और गलवान घाटी के शहीदों के परिवारों को मुआवजे के चेक सौंपे।

साथ ही सिकंदराबाद एक अग्नि दुर्घटना में मारे गये 12 बिहार के मजदूरों के परिवारों को चेक सौंपे। इसके बाद में उनके साथ राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करने वाले केसीआर ने राजद नेता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

शाम को केसीआर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ पटना के गुरुद्वारे का दौरा किया। इस मौके पर सिखों की पगड़ी पहने केसीआर नए लुक में नजर आये। अपनी पार्टी के झंडे के रंग की गुलाबी पगड़ी पहने केसीआर ने गुरुद्वारे में विशेष पूजा-अर्चना की। सिख पगड़ी में नजर आये केसीआर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। नेटिजन्स अनेक प्रकार के कामेंट्स भी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X