हिंदी साहित्य सेवा समिति की 139वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन, आपने विषय चर्चा को बना दिया आत्ममुग्ध

हैदराबाद : हिंदी साहित्य सेवा समिति की 139वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन 6 सितंबर को किया गया। यह गोष्ठी दो सत्रों में संपन्न हुई। प्रथम सत्र में “हिंदी साहित्य में कृष्ण भक्ति काव्य” विषय चर्चा और दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी आयोजित की गई। इन दोनों सत्रों की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ दया कृष्ण गोयल द्वारा की गई। साथ ही समिति की महामंत्री ममता कुमारी जायसवाल ने दोनों सत्रों में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नीमा रवि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा डॉक्टर दया कृष्ण गोयल द्वारा स्वागत भाषण किया गया। इसके बाद “हिंदी साहित्य में कृष्ण भक्ति काव्य” विषय का प्रवेश करते हुए तृप्ति मिश्रा ने हिंदी साहित्य में कृष्ण भक्ति काव्य की अनुभूति अपने शब्दों द्वारा करवाई तथा विषय के गांभीर्य को प्रस्तुत करते हुए अभिजीत पाठक ने प्रमुख प्रवक्ता के रूप में कृष्ण भक्ति साहित्य के विविध काव्य कारो, काव्यकृतियों तथा काव्य उक्तियों का प्रयोग करते हुए विषय को आत्ममुग्ध बना दिया।

इसी क्रम में गजानन पांडे इंदू सिंह, सुनीता लुल्ला, रचना चतुर्वेदी, गीता अग्रवाल, ममता जायसवाल और अन्य ने अपने विचार रखें। प्रथम सत्र का संचालन ममता कुमारी जायसवाल ने किया। दूसरे सत्र काव्य गोष्ठी का संचालन सुनीता लुल्ला ने किया। इसमें कवियों में- गजानन पांडे, गीता अग्रवाल, तृप्ति मिश्रा, अभिजीत पाठक, इंदू सिंह, सीमा जख्वाल, दामिनी वर्षा, शर्मा रचना, चतुर्वेदी, प्रतिभा गर्ग, ज्योति नारायण, उमेश चंद यादव, के. पी. सिन्हा, डॉ संगीता व्यास, डॉ ऋतु शुक्ला, सुनीता लुल्ला, ममता कुमारी जायसवाल, डॉ दया कृष्ण गोयल और अन्य ने काव्य के विभिन्न रूपों- दोहे, गीत, गजल, कविता और लोकगीत की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें-

नीमा रवि द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। के. पी. अग्रवाल, के. राजन्ना (प्रकाशक तेलंगाना समाचार) और अन्य ने प्रथम सत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज की। डॉ दया कृष्ण गोयल के अध्यक्षीय उद्बोधन के उपरांत, डॉ संगीता शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X