अभिनेता जूनियर एनटीआर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर बोले- आइसोलेशन में हूं

हैदराबाद : अभिनेता जूनियर एनटीआर कोरोना पॉजिटिव पाये गये। एनटीआर ने स्वयं कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही है।

अभिनेता ने ट्वीट पोस्ट में कहा, “मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। कृपया कोई भी परेशान न हो। मैं अभी स्वस्थ हूं। मेरा परिवार और मैं आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आये है, वे सभी कोरोना टेस्टिंग करवा ले।”

दूसरी ओर जूनियर एनटीआर का ट्वीट पोस्ट देख चुके प्रशंसक और समर्थक उसके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश भेज रहे है। साथ ही कोरोना महामारी से जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X