हैदराबाद : जयपुर पुलिस ने आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह को हिरासत में लिया है। क्योंकि आईआईटी बाबा ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस करके उन्हें जयपुर के रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से हिरासत में लिया।
खबर है कि बाबा के पास से गांजा (प्रसाद) और कुछ अन्य नशीले पदार्थ भी मिले हैं। अभय सिंह आईआईटी बाबा के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने की धमकी पोस्ट की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने उनकी लोकेशन जयपुर के रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ट्रेस की। शिप्रापथ थाना के सीआई राजेन्द्र गोदरा अपनी टीम के साथ होटल पहुंचे और बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद पुलिस बाबा को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाबा ने आत्महत्या की धमकी क्यों दी। साथ ही, उनके पास मिले नशीले पदार्थों के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बाबा के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज है।
Also Read-
इस दौरान अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा ने कहा है कि थोड़ा सा प्रसाद (गांजा) मिला है। मैंने उनसे कहा अब इस प्रसाद पर केस करोगे तो कुंभ में इतने सारे लोग पीते हैं, सभी को गिरफ्तार करोगे। भारत के अंदर तो ये अंडरस्टुड है। पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
