हैदराबाद की डॉ संगीता शर्मा को आइडल वुमेन इंटरनेशनल अवार्ड, साहित्यकारों ने दी बधाई

हैदराबाद : विश्व हिंदी रचनाकार मंच एवं अंतरराष्ट्रीय महिला मंच भोपाल, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आइडल वुमेन इंटरनेशनल अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विश्व हिंदी रचनाकार मंच व अंतरराष्ट्रीय महिला मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर के अध्यक्षीय वक्तव्य के बाद 45 महिला शक्ति को आइडल वुमेन इंटरनेशनल अवार्ड प्रदान किया गया।

इस समारोह में हैदराबाद की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ संगीता शर्मा को आइडल वुमेन इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी मंच पर डॉ संगीता शर्मा ने काव्य पाठ भी किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश और तेलंगाना के साहित्यकारों ने डॉ संगीता को बधाई दी है। इस कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार, कवि और लेखक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X