ICC World Cup 2027: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया T20 ट्राई-सीरीज़ का शेड्यूल

विंडहोक/हैदराबाद: 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप की संयुक्त मेज़बानी करने वाले पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया ऐतिहासिक T20I त्रिकोणीय सीरीज़ में भिड़ने के लिए तैयार हैं। नामीबिया की राजधानी विंडहोक क्रिकेट स्टेडियम में 28 अगस्त से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट, अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सबसे अहम तैयारियों में से एक माना जा रहा है।

24 साल के लंबे अंतराल के बाद वनडे वर्ल्ड कप फिर से अफ्रीका महाद्वीप में लौट रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर क्रिकेट को और मजबूत करते हुए फैंस में उत्साह भरने के लिए यह सीरीज़ मददगार साबित होगी। अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के चेयरमैन तवेंग्वा मुकुहलानी ने बताया कि इसके साथ ही, 2027 से शुरू होने वाले नए महाद्वीपीय टूर्नामेंट “अफ्रीका कप” के लिए भी यह ट्राई-सीरीज़ मजबूत आधार तैयार करेगी।

वर्ल्ड कप काउंटडाउन शुरू:इस टूर्नामेंट के आयोजन पर तीनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (CSA) के CEO फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि यह सीरीज़ पूरे अफ्रीका महाद्वीप में क्रिकेट के विस्तार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वर्ल्ड कप से पहले यह फैंस में नया जोश भरेगी।

Also Read-

नामीबिया के CEO जोहान मुलर ने दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे बोर्ड को साथ आने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह साझेदारी अफ्रीकन क्रिकेट के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। 2027 अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए ICC ने पहले ही 3 देशों में 12 वेन्यू फाइनल कर दिए हैं। खास बात यह है कि ICC के सीनियर वर्ल्ड कप मैचों की मेज़बानी नामीबिया पहली बार करेगा।

ट्राई-सीरीज़ का शेड्यूल:

28 अगस्त: दक्षिण अफ्रीका Vs नामीबिया (विंडहोक) 29 अगस्त: दक्षिण अफ्रीका Vs जिम्बाब्वे 31 अगस्त: जिम्बाब्वे Vs नामीबिया 1 सितंबर: जिम्बाब्वे Vs दक्षिण अफ्रीका 3 सितंबर: नामीबिया Vs जिम्बाब्वे 4 सितंबर: नामीबिया Vs दक्षिण अफ्रीका 6 सितंबर: फाइनल टॉप-2 टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X