IPL 2022: रोमांचक मुकाबिले में गुजरात ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया, इस खिलाड़ी की रही बड़ी भूमिका

हैदराबाद: वानखेडे स्टेडियम में सोमवार रात को खेले गये रोमांचक मुकाबिले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात की ओर से डेविड मिलर ने 21 गेंद पर 30 रन बनाये। वहीं तेवतिया ने 24 गेंद पर 40 रन की नाबाद पारी खेली।

इसके अलावा मैथ्यू वेड ने 29 गेंद पर 30 रन बनाये। वेड की टीम की जीत में अहम भूमिका रही है। कप्तान हार्दिक ने 28 गेंद पर 33 रन बनाये।

खेल के आखिरी समय में तेवतिया और मिलर ने तेजी से रन बनाकर गुजरात को जीत दिलाई। मगर मिलर आखिरी ओवरों में आउट हो गये। लेकिन बाद में अभिनव मनोहर और तेवतिया ने मिलकर गुजरात को जीत दिलाई।

आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन की जरूरत थी और आवेश खान गेंदबाजी करने आये। लेकिन मनोहर ने आखिरी ओवर में 3 चौका जमाकर गुजरात को शानदार जीत दिलाई। लखनऊ की ओर से चमीरा को दो तथा क्रुणाल, आवेद खान और दीपक को 1-1 विकेट लिये।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवरों में 156/6 रन बनाये। जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 19.4 ओवरों में 161 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X