हैदराबाद : Gen Z युवाओं की आंदोलन विजय पर कॉकरोच पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके की माँ अनीता दीपके ने प्रतिक्रिया दी। वह भावुक हो गईं। अनीता ने मीडिया से कहा कि जब मेरे बेटे ने आंदोलन शुरू किया तो मैं बहुत डर गई थी। इस बात की चिंता थी कि कहीं उसे कुछ हो न जाए।
यह भी पढ़ें-
अनीता ने आगे कहा कि जब पुलिस ने अभिजीत को मारा गया तो और भी डर लगने लगा था। लगभग एक महीने के इस आंदोलन में हमने कितनी ही रातें बिना सोए बिताईं। खाना भी गले से नहीं उतरता था। हर पल क्या होगा, इसी डर के साये में जीए। अनीता दीपके ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है।
