आउटर रिंग रोड पर भीषण हादसा, आगे जा रही लॉरी को कार ने मारी टक्कर, कारण जानकर दंग रह गई पुलिस

हैदराबाद : रंगारेड्डी जिले के राजेंद्रनगर में हिमायत सागर आउटर रिंग रोड भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे जा रही एक लॉरी को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा देखकर पुलिस दंग रह गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मैके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक बताई गई। पुलिस ने यह भी बताया कि हादसे के वक्त कार में छह लोग सवार थे। उनमें एक लड़की भी है।

पुलिल ने आगे बताया कि शराब के नशे में कार चलाई है। कार से शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। कार के तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई है। बड़ी मुश्किल से कार में फंसी लड़की को बाहर निकाला गया। हादसा शमशाबाद से गच्चीबौली जाते समय हुआ है। राजेंद्रनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X