Road Accident: तेज रफ्तार लॉरी ने महिलाओं को कुचला, दो की मौत और अनेक घायल

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अनेक लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अनंतपुर जिले के बेलुगुप्पा मंडल के काल्वपल्ली गांव के पास पेन्नानदी ब्रिज पर तेज रफ्तार लॉरी ने महिलाओं को कुचलते हुए चली गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। अनेक लोग घायल हो गये।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना के बारे में खबर दी हैऔर घायलों को नदजीकी अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में अधिक जानकार की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X