प्रसिद्ध संगीत निर्देशक एआर रहमान के बेटे का सड़क हादसा, पढ़ें आखिर कैसे हुआ…? (वीडियो)

चेन्नई/हैदराबाद: ऑस्कर अवॉर्ड विजेता और प्रसिद्ध संगीत निर्देशक एआर रहमान के बेटे और युवा प्लेबैक सिंगर एआर अमीन सड़क हादसे का शिकार हो गए। चेन्नई में सोमवार तड़के हुए इस हादसे में अमीन के साथ उनके दोस्त को भी मामूली चोटें आईं।

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई के गिंडी इलाके में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास 10 अगस्त को तड़के करीब 3.30 बजे यह हादसा हुआ। एआर अमीन अपने दोस्त के साथ पोर्श कार में जवाहरलाल नेहरू रोड से गिंडी की तरफ जा रहे थे, तभी बगल की सड़क से मुख्य सड़क पर आई एक वैगन-आर कैब ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में एआर अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं। तुरंत उन्हें कावेरी अस्पताल ले जाकर इलाज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। वहीं, कैब में सवार एक व्यक्ति को भी चोटें आने पर उसे कलैंगर सेंचुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-

हादसे की सूचना मिलते ही अडयार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और वहां के CCTV फुटेज की जांच कर हादसे की असल वजह पता करने में जुटी है। एआर अमीन मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच जाने से उनके फैंस और परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X