IPL-2026 : क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल का शानदार शतक

हैदराबाद : आईपीएल-2026 में क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को विकेट से जीत लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 219 रन बनाये। इस जीत में शुभमन गिल का शानदार शतक (104) शामिल है। यह मैच महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम (चंडीगढ़) में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। इस जीत के साथ जीटी फाइनल में पहुंच गई है। आईपीएल-2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। 31 मई को शाम 7.30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडिय में जीटी बनाम आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।।

यह भी पढ़ें-

इससे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बैटिंग की। हालांकि, एलिमिनेटर की तरह ही वह अपनी सेंचुरी से चूक गए। पिछले मैच में 97 रन बनाने वाले वैभव आज 96 रन पर आउट हो गए। इसके साथ ही वैभव लगातार दूसरी बार अपनी सेंचुरी से चूक गए। आज के मैच में उन्होंने कगिसो रबाडा की एक शानदार बॉल पर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें कैच कर लिया। इससे वैभव के फैंस निराश हो गए। फैंस इस बात का दुख जता रहे हैं कि वह एक बार फिर अपनी सेंचुरी से चूक गए।

क्वालिफायर 2 मैच में पहले बैटिंग करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने तय 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। आखिर में आए फरेरा ने 11 बॉल में 38 रन बनाकर धमाल मचा दिया। इसी क्रम में राजस्थान ने एक बहुत बड़ा स्कोर बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X