हैदराबाद आईएसआई आतंकवादियों का अड्डा बन गया है : राजा सिंह

हैदराबाद : गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक टी राजा सिंह ने एक बार फिर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद आईएसआई आतंकवादियों का अड्डा बन गया है। देश में जहां भी विस्फोट होते हैं, तो उसके मूल सूत्र यहां से मिल रहे है।

मीडिया में प्रकाशित और प्रसारित खबरों के अनुसार, विधायक ने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के सत्ता में आने के बाद हैदराबाद में बम धमाके कम हुए हैं। साथ ही कहा कि एमआईएम और टीआरएस एक होने के बाद ओल्ड सिटी बम फैक्ट्री बन गई। पुलिस ने सिकंदराबाद से बिहार गई पार्सल ब्लास्ट घटना की पुलिस जांच की है। पता लगाया कि उसके मूल सूत्र हैदराबाद है।

राजा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसिफ नगर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला कि उनमें से एक पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेकर लौट आया है। इस घटना पर राजा सिंह ने सवाल किया कि तेलंगाना खुफिया विभाग क्या कर रही है? कितने लोग पाकिस्तान गये और जा रहे हैं? हैदराबाद में ऐसे कितने लोग हैं? राजा सिंह ने सवाल किया कि पाकिस्तान से लौट आये लोगों पर पुलिस निगरानी क्यों नहीं रख रही है?

यह भी पढ़ें :

सांसद धर्मपुरी अरविंद के वाहन पर अंडों से हमला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उन्होंने आगे सवाल किया कि गृहमंत्री और पुलिस क्या कर रही है? विधायक के मांग की है कि हैदराबाद में कितने बम बनाने वाली फैक्ट्री हैं, पुलिस इसका खुलासा करें। गिरफ्तार किये गये लोगों की जानकारी क्यों छिपाई जा रही है? गिरफ्तार किये गये लोगों के पीछे कौन है? यह किस संगठन से जुड़े है, इसका पता लगाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X