तेलंगाना : हजारों लीटर डीजल की चोरी, मामला दर्ज

हैदराबाद : यह सब जानते है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। घर से गाड़ी निकालने पर वाहन चालकों को हजार बार सोचना पड़ रहा है।

ऐसे समय में चोरों ने एक निर्माधीन पेट्रोल बंक से लगभग चार हजार लीटर डीजल की चोरी की है। यह मामला महबूबनगर जिले के भूरेड्डीपल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रकाश में आई है।

पुलिस ने बताया कि भारत आयल कंपनी ने डीजल टैंकों की क्षमता का परीक्षण करने के लिए चार हजार लीटर डीजल टंकी में जमा कर रखा था।

टैंकी में डीजल के होने का पता चलने पर चोरों ने आधी रात को अन्य टैंकर लेकर आये और डीजल भरकर फरार हो गये। पेट्रोल पंप के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X