Big Breaking: आठ साल की छात्रा के साथ सीनियर नाबालिग छात्रों ने किया दुष्कर्म और हत्या, शव की खोज में एनडीआरएफ

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश में एक दिल दहलाने और रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है।आंध्र प्रदेश के नद्याल शहर में आठ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या किये जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। दुष्कर्म और हत्या करने वालों में छठवीं और सातवीं कक्षा के नाबालिग छात्र हैं। छात्रों ने पुलिस को यह भी बताया कि हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एनडीआरएफ दल शव को खोजने के लिए मैदान में उतरी है। तीसरी कक्षा में पढ़ रही है छात्रा के साथ उसके सीनियरों ने ही दुष्कर्म किया और बाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी है। दुष्कर्म और हत्या करने वालों में दो छात्र छठवीं और एक छात्र सातवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। छोटी सी उम्र में इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम देने की घटना से पूरा इलाका दहशत में है। पूरे एपी में इसी घटना की चर्चा जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X