तेलंगाना में दो मंजिली इमारत की बालकनी गिरी, चार लोगों की मौत

हैदराबाद: तेलंगाना के यादाद्री भुवनागिरि जिले में शुक्रवार रात को दो मंजिली एक इमारत की बालकनी गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ अन्य घायल हो गये।। घटना यादगिरिगुट्टा शहर में हाईवे के पास हुई। इस इमारत को 40 साल पहले बनाया गया था।

मृतकों की पहचान दशरथ, श्रीनु, उपेंद्र और श्रीनिवास के रूप में हुई है। घायलों को भुवनागिरी क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने अन्य विभागों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। इमारत के सामने के हिस्से में दो दुकानें थीं। पीछे की तरफ दो परिवार रह रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन रह रही है।

राज्यपाल ने दुख जताया 
राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन ने यादगिरिगुट्टा में दो मंजिला इमारत के गिरने पर दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि वह त्रासदी के बारे में जानकर स्तब्ध हैं, जिसमें लोगों की जान चली गई। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X