1st OD : भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग ली, दोनों टीमों की खिलाड़ी देखकर दंग रह जाएंगे आप

ऑकलैंड/हैदराबाद : ऑकलैंड के ईडन पार्क में बारिश की रुकावट के बाद शुरू हुए पहले वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग ली है। आसमान बादलों से घिरा होने से चेज करना फायदेमंद होगा इस सोच से भारत के कप्तान शुभमन गिल ने यह फैसला लिया। वैसे दोनों टीमों ने कई बदलाव किए।

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मौसम बादलों वाला है, अगर ओवर घटे भी तो भी हमारे सामने एक टारगेट होना हमेशा अच्छा ही है। सीरीज के लिए टीम के सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित, पक्की योजनाओं के साथ तैयार हैं। न्यूजीलैंड में रहने वाले ये कंडीशंस आने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए काफी काम आएंगे। गिल ने आगे कहा कि इस मैच में अंशुल कंबोज, आकिब खान, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह हमारे पेस बॉलिंग विभाग में मैदान में उतर रहे हैं।

Also Read-

इस मैच को लेकर न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि डेवोन कॉन्वे ठीक ही है। लेकिन इस मैच के लिए उसे आराम दिया, इससे वह आज का मैच नहीं खेल रहा है। कॉन्वे की जगह टिम साइफर्ट को मौका मिला है। सैंटनर ने बताया कि भारत की तरह ही हम भी इस मैच में चार फास्ट बॉलरों के साथ मैदान में उतर रहे हैं।

दोनों टीमें:

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar