हैदराबाद : आदिलाबाद रिम्स अस्पताल के नवजात शिशुओं के विशेष देखभाल विभाग (SNCU) में आधी रात को आग लगने से हड़कंप मच गया। आधी रात के समय एसी से संबंधित समस्या से हादसा होने की बात जिलाधीश राजर्षि शाह ने बताई। घटना के समय SNCU वार्ड में कुल 24 नवजात शिशु थे। आग लगते ही वार्ड में धुआं फैलने से अस्पताल स्टाफ अलर्ट हो गया। तुरंत बच्चों को वार्ड से सुरक्षित जगहों पर ले गये। बिजली सप्लाई रोककर आग को काबू में लाया गया।

पता चला है कि स्टाफ के समय पर अलर्ट होने से बाकी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि इस घटना में एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य शिशुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी 23 शिशुओं को बेहतर इलाज के लिए दूसरे वार्डों, अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। बच्चों की सेहत पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखते हुए इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधीश और एसपी अखिल महाजन रिम्स पहुंचे और SNCU वार्ड का निरीक्षण किया।
Also Read-
डॉक्टरों और अधिकारियों से बात करके हादसे से जुड़ी जानकारी ली। बच्चों की सेहत के बारे में पूछा और जरूरी मेडिकल सेवाएं देने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधि भी रिम्स पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसी से संबंधित समस्या से ही हादसा होने की शुरुआती जानकारी है, फिर भी असली कारण आधिकारिक जांच में सामने आना बाकी है। SNCU में एसी, बिजली वायरिंग, फायर सेफ्टी एवं इमरजेंसी शिफ्टिंग इंतजामों की अधिकारी जांच कर रहे हैं। नवजात शिशु की मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। घटना की पूरी जांच करके भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सुरक्षा उपाय करने की मांग माता-पिता कर रहे हैं।

4 thoughts on “आदिलाबाद रिम्स अस्पताल में आधी रात को अग्नि दुर्घटना, नवजात शिशु की मौत और…”