हैदराबाद : पुष्पक साहित्यिकी (सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति की त्रैमासिक पत्रिका वर्ष-9 संयुक्तांक-34-35 अप्रैल-सितंबर 2026) प्रकाशित हुआ है। कादंबिनी क्लब की 410 वीं मासिक गोष्ठी में इस अंक को लोकार्पित किया गया। प्रमुख साहित्यकार, कवि और लेखक डॉ आशा मिश्र और प्रवीण प्रवण इस पत्रिका के संपादक एवं अवधेश कुमार सिन्हा इस पत्रिका के कार्यकारी संपादक हैं। साज सज्जा एवं आवरण मानवेंद्र मिश्र ने किया है।
इस अंक में अनेक लेख, कविता, कहानी और अन्य पठनीय सामग्री हैं। मुख्य रूप से संपादक की कलम से…, डॉ आशा मिश्र का लेख ‘जीवन और मृत्यु’, शांति अग्रवाल की ‘सौतेली मां’ और आर्या झा की ‘एक खूब सूरत मोड़’ कहानियां इस अंक में चार चांद लगा दिए हैं। इसी तरह अनेक कवियों की कविताएं, गजल, हाइकु और दोहा पठनीय और ज्ञानवर्धक हैं। इसी प्रकार प्रसिद्ध लेखकों के अनेक लेख इस अंक में हैं। यह सब वर्तमान समाज को प्रेरणा देती हैं।
यह भी पढ़ें-
कुल मिलाकर ‘पुष्पक साहित्यिकी’ एक साहित्यिक पत्रिका होने का पूरा दायित्व संपादक मंडल ने निभाया है। इस पुष्पक साहित्यिकी पत्रिका के एक प्रति का मूल्य 100 रुपये, वार्षिक शुल्क 300 रुपये, आजीवन सदस्यता 5000 रुपये, पुस्तकालय एवं संस्थागत शुल्क 5500 रुपये और संरक्षक शुल्क 11000 रुपये हैं। इस अंक को पढ़ने वाले इच्छुक पाठक- 9908855400 व 9908855506 या Email-pushakhyderabad@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
